भाग 55 भाव सात में चंद्रफल

भाग 55 भाव सात में चंद्रफल

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम भाव सात में चंद्रफल की जानकारी लेनेवाले हैं।

चंद्र शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका सुंदर, बुद्धिमान, तार्किक, सच्चरित्र, सहॄदयी, मिष्ठभाषी, व्यवसायिक, पति-पत्नि भक्त, धनी हो सकते हैं। जीवनसाथी सुंदर हो सकते हैं। विदेश में सफलता मिल सकती हैं। पराये लोगों से लाभ मिल सकता हैं।

चंद्र अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका कुरूप, निर्दयी, ईर्ष्यालु, कामी, रोगी, अस्थिर, भोगी, चिड़चिडे, निर्धन हो सकते हैं। विवाह विलंब से हो सकता हैं। जीवनसाथी संबंधित पीड़ा हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन मे समस्या हो सकती हैं। उच्च शिक्षा में बाधा आ सकती हैं। आजीविका संबंधित परेशानी, चिंतायें हो सकती हैं।

अग्नि तत्व राशि का चंद्र हँसमुख, मजाकिया जीवनसाथी दे सकता हैं।

चंद्र वायु तत्व राशि का हो तो जीवनसाथी प्रभावशाली मिल सकते हैं।

कर्क राशि का स्वगृही चंद्र हो तो जीवनसाथी का उत्तम सुख मिल सकता हैं।

वृषभ राशि का उच्च चंद्र हो तो एकाधिक विवाह या एकाधिक संबंध रह सकते हैं।

कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।

उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं, फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा तब रात-देर रात तक आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment