भाग 56 सिक्स ऑफ स्वोर्डस

भाग 56 सिक्स ऑफ स्वोर्डस

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड सिक्स ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह स्वोर्डस सूट का छठा कार्ड हैं। इसपर छह नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
जीवन में संघर्ष, पीड़ादायक वर्तमान, परिवर्तन, पलायन, पीछे छोड़ना, लहरों के पार शांति।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर जीवन में संघर्ष रहता हैं। वर्तमान समय पीड़ादायक होता हैं। व्यक्ति को पलायन करना पड़ता हैं, कुछ चीजें पिछे छोड़नी
पड़ती हैं। जीवन में जो लहरें आ रही हैं उसे हिम्मत से पार करना पड़ता हैं। लहरों के पार उसे शांति मिल सकती हैं।
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर मेबी में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य होगा या नहीं होगा यह निश्चित तौर पर कह नहीं सकते लेकिन जिस कार्य को प्रश्नकर्ता करना चाहता हैं, वह कार्य आसान नहीं
होगा, उस कार्य को करने में बहुत सी दिक्कतें आयेंगी, काफी उतार चढ़ाव आयेंगे।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 30 जनवरी से 8 फरवरी।
२. 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
३. ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में कार्य होगा नहीं होगा पता चल जायेगा।
४. छह दिन में, छह हफ्तों में।
५. सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य होगा या नहीं होगा पता चलेगा।
६. स्वोर्ड्स सूट की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, मिड नवंबर में कार्य होगा या नहीं होगा पता चलेगा।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन-सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।
1. संकट दूर करने के लिए मंत्र:
मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
2. कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र:
मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se, pm ke pen se brahma puran, pm ke pen se tarot card, pm ke pen se kundali jyotish, pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan, dharmgrantho se upay, upachar aur muargdarshan
धन्यवाद!

Leave a Comment