भाग 59 नाइन ऑफ स्वोर्डस
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘नाइन ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का नौंवा कार्ड हैं। इस पर नौं नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
दुःस्वप्न, दुःख, निराशा, डर, व्याकुलता, पछतावा, नकारात्मक घटनाएं, भय, बुरे सपने।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को दुःस्वप्न आते हैं। वह दुःखी रहता हैं। उसके जीवन में निराशा छायी रहती हैं। उसे कोई डर सताता हैं। वह व्याकुल रहता हैं। उसे किसी चीज का पछतावा होता हैं। उसके जीवन में नकारात्मक घटनाएं घटित होती हैं। व्यक्ति किसी चीज से भयभीत रहता हैं। उसे बुरे सपने आते हैं।
हाँ/ना-यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को लेकर उसके मन में डर रह सकता हैं।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 1 जून से 10 जून।
२. 1 नंवबर से 11 नवंबर।
३. 9 दिन में, 9 हफ्ते, महीनें या सालों में निर्भर करेगा के कार्य जल्दी होनेवाला हैं या देरी से।
४. सूट स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, मिड नवंबर में कार्य नहीं होगा पता चलेगा।
नोट: कार्य नहीं होगा यह इस समय अवधि के आसपास पता चक सकता हैं।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह/दिशा
इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि और मंगल माने जाते हैं।
नोट: मंगल की राशि मेष और वृश्चिक इस कार्ड के लिए नहीं मानी गयी हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं। जिन्हें इस कार्ड के लिए मंगल ग्रह मानना हैं, वें मंगल की दक्षिण दिशा का इस्तेमाल करें।
चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।
रत्न
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।
1. पीपल की जड़ का उपाय।
अगर किसी को रात्रि में भयानक व डरावने सपने आते हैं तो उसे सोते समय तकिए के नीचे पीपल के पेड़ की जड़ को रखकर सोना चाहिए। साथ में निम्नलिखित मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। इससे बुरे व डरावने सपने आने बंद हो सकते हैं।
मंत्र:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
2. शिव मंत्र का उपाय।
अगर रात्रि में नींद में अचानक कुछ ऐसा दिखाई दे जो बेहद ही डरावना हो और उस वजह से नींद नहीं आ रही हो तो भगवान शिव के निम्नलिखित मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। इससे अशुभ सपने आना बंद हो सकते हैं।
मंत्र:
ॐ नमः शिवाय
3. अशुभ स्वप्न दोष निवारण मन्त्र।
मंत्र:
ऊँ नमः शिवं दुर्गा गणपतिं कार्तिकेयं दिनेश्वरम्।
धर्म गंगां च तुलसीं राधां लक्ष्मीं सरस्वतीम॥
नामान्येतानि भद्राणि जले स्नात्वा च यो जपेत।
वांछितं च लभेत सोऽपि दुःस्वप्नः शुभवान् भवेत्॥
4. निद्रा देवी मंत्र।
सोने से पहले निद्रा देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। अगर बुरे सपने के कारण नींद नहीं आती है, तो हर रात्रि सोने से पहले निद्रा देवी के इस मंत्र का जप करें।
मंत्र:
वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विजः।
तस्य स्मरणमात्रेण दुःस्वपनः सुखदो भवेत्।।
5. हनुमान मंत्र या हनुमान चालीसा।
प्रतिदिन सुबह नित्यकर्म निपटाने के बाद स्नान करके हनुमान की फोटो के सामने खड़े होकर 108 बार मंत्र का जाप करें या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंत्र
ॐ एम ह्रीम हनुमते रामदूताए नमः
6. महामृत्युंजय मंत्र।
अगर जातक-जातिका की कुंडली में शीघ्र मृत्यु का योग है या उन्हें मौत से डर लगता है तो प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।
मंत्र:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
इस विषय के और भी कई उपाय हैं पर भाग बहुत बड़ा होगा इसलिए उन्हें शामिल नहीं कर रहें हैं। आप चाहें तो हमें संपर्क करके पीडीएफ की मांग कर सकते हैं।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










