अपने पैसों को बिना रिस्क के साथ निवेश करना चाहते हैं. इसके लिए लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं या फिर सुरक्षित निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम भी बेस्ट है. साथ ही पोस्ट ऑफिस द्वारा एफडी भी ऑफर की जाती है, जहां लोग अपने पैसों को सुरक्षित निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम भी एक बेस्ट स्कीम है, जहां लोग हर महीने थोड़ा थोड़ा निवेश कर अच्छा फंड बना सकते है.
क्या पोस्ट ऑफिस स्कीम से 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं ?
जी हां, आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको निवेश भी थोड़ी बड़ी राशि का करना होगा. पोस्ट ऑफिस में आप 10 लाख रुपये की एफडी और 10,000 रुपये की मंथली आरडी से 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस एफडी और आरडी में रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की अवधि वाली एफडी में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. वहीं पोस्ट ऑफिस की आरडी में 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. यहां आपको अपने निवेश को 20 सालों तक जारी रखना होगा, जिसके बाद ही आप 1 करोड़ रुपये का फंड बना पाएंगे.
पहले 10 साल में निवेश
पहले 10 साल में अगर एफडी में 10 लाख रुपये निवेश करेंगे, तो आपको कुल 21.02 लाख रुपये का फंड मिलेगा. वहीं हर महीने 10,000 रुपये की आरडी से 10 सालों में आपको 17.08 लाख रुपये का फंड मिलेगा. ऐसे में शुरुआती 10 सालों में आपको पास 38.10 लाख रुपये का फंड होगा.
इन 38.10 लाख रुपये को आपको अगले 10 सालों के लिए एफडी में निवेश करना होगा और 10,000 रुपये की मंथली आरडी भी शुरू करनी होगी. इसके बाद 20 साल बाद आपको एफडी से 80.11 लाख रुपये मिलेंगे और आरडी से आपको 17.08 लाख रुपये मिलेंगे. कुल फंड आपका 97.20 लाख रुपये का होगा, जो कि लगभग 1 करोड़ रुपये के बराबर है. यहां आपको कुल निवेश केवल 34 लाख रुपये का है.
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










