ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड,

ChatGPT Lockdown Mode: ओपनएआई ने चैटजीपीटी यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नया लॉकडाउन मोड पेश किया है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों और संस्थाओं के लिए तैयार किया गया है जो संवेदनशील जानकारी के साथ काम करते हैं और डेटा चोरी के जोखिम को कम करना चाहते हैं. कंपनी के अनुसार, लॉकडाउन मोड प्रॉम्प्ट इंजेक्शन हमलों से बचाव में मदद करेगा, जो आज के एआई सिस्टम्स के सामने तेजी से उभरता हुआ खतरा बन चुके हैं. इस मोड को ऑन करने पर चैटजीपीटी की इंटरनेट और बाहरी सर्विस तक पहुंच काफी हद तक सीमित हो जाती है.

क्या है लॉकडाउन मोड?

ओपनएआई के मुताबिक, लॉकडाउन मोड को संवेदनशील डेटा को गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए लाया गया है. एआई की दुनिया में प्रॉम्प्ट इंजेक्शन एक बड़ा खतरा माना जाता है, जिसमें हमलावर वेबसाइट, ईमेल, दस्तावेज या अन्य कंटेंट में छिपे निर्देशों के जरिए एआई मॉडल को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं. कई मामलों में इससे चैटबॉट यूजर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकता है. नया लॉकडाउन मोड इसी खतरे को कम करने के लिए तैयार किया गया है. हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर प्रॉम्प्ट इंजेक्शन को पूरी तरह रोकता नहीं है, लेकिन हमलावर तक डेटा पहुंचाने वाले अंतिम चरण को काफी हद तक सीमित कर देता है. इससे डेटा एक्सफिल्ट्रेशन का जोखिम कम हो जाता है.

लॉकडाउन मोड से क्या-क्या बदल जाएगाThe best new ChatGPT feature is one most people will never use - Digital  Trends

लॉकडाउन मोड सक्रिय होने के बाद चैटजीपीटी के कई लोकप्रिय फीचर्स काम करना बंद कर देंगे या सीमित हो जाएंगे. लाइव वेब ब्राउजिंग केवल कैश्ड कंटेंट तक सीमित रहेगी, जिससे लेटेस्ट जानकारी हर समय उपलब्ध नहीं हो सकेगी. डीप रिसर्च और एजेंट मोड पूरी तरह बंद हो जाएंगे. कैनवस में तैयार किया गया कोड इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पाएगा और बाहरी फाइल डाउनलोड की सुविधा भी बंद हो जाएगी. इसके अलावा फाइनेंस और शॉपिंग जैसे इंटीग्रेटेड एजेंट अनुभव उपलब्ध नहीं रहेंगे. चैटजीपीटी सामान्य जवाबों में इमेज दिखाना भी बंद कर देगा और इमेज जनरेशन फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. हालांकि मेमोरी, फाइल अपलोड, चैट शेयरिंग और मॉडल ट्रेनिंग से जुड़ी सेटिंग्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

लॉकडाउन मोड कैसे करें एक्टिवChatGPT Introduces Lockdown Mode and Risk Labels to Counter Prompt  Injection Attacks

ओपनएआई ने बताया है कि लॉकडाउन मोड को चैटजीपीटी फ्री, गो, प्लस, प्रो और सेल्फ सर्व बिजनेस अकाउंट्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. फीचर उपलब्ध होने के बाद यूजर इसे आसानी से ऑन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले चैटजीपीटी ऐप या वेबसाइट खोलनी होगी. इसके बाद सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी सेक्शन खोलना होगा. यहां एडवांस्ड सिक्योरिटी विकल्प के अंदर लॉकडाउन मोड दिखाई देगा. यूजर इसे एक टैप में एक्टिव कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह फीचर हर किसी के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन संवेदनशील डेटा के साथ काम करने वाले पेशेवरों, संस्थानों और संगठनों के लिए यह अतिरिक्त सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण परत साबित हो सकता है.

Leave a Comment

Read More