भाग 46 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – टेन ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Ten Of Pentacles

टेन ऑफ पेंटाकल्स

 

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn it yourself, and see the future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘टेन ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

इस कार्ड पर 10 नंबर अंकित होता हैं। यह पेंटाकल्स सूट का दसवाँ कार्ड हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

पारिवारिक समृद्धि, पारिवारिक खुशियाँ, मेल मिलाप, पारिवारिक एकता, प्रसन्नता, ऐश्वर्य, धनलाभ, उत्तराधिकार में संपति, समृद्ध परिवार से संबंध और रिश्ते।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति समृद्ध होता हैं। उसका पारिवारिक सुख बढ़ता हैं। उसके जीवन में खुशहाली आती हैं। उसके सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। उसका ऐश्वर्य बढ़ता हैं। घर में या कार्य क्षेत्र में उल्हास का वातावरण रहता हैं। वित्तीय स्थिरता रहती हैं। धन, धान्य की प्रचुरता रहती हैं, भौतिक सुख सुविधाएँ प्राप्त होती हैं। मेल मिलाप बढ़ता हैं। पारिवारिक एकता बनी रहती हैं। परिवार में या कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता बनी रहती हैं। प्रश्नकर्ता को उत्तराधिकार में संपत्ति मिल सकती हैं। समृद्ध परिवार से उसका संबंध बनता हैं, उनसे रिश्ते जुड़ते हैं।

 हाँ/ना और यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर हाँ में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 12 सितंबर से 22 सितंबर।

२. 2 फरवरी से 21 फरवरी, बहुत लंबा समय, विंटर सिजन में, शीत ऋतु में मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

३. बहुत बड़ा कार्य हो तो 10 साल में, विंटर सिजन में, शीत ऋतु में मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

४. सूट 10 पेंटाकल्स की वजह से 10 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सिजन में, शीत ऋतु में मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

राशि/ग्रह

इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इसके ग्रह बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।

दिशा

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि की दिशा पश्चिम हैं।

तत्व/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र सोलर प्लेक्सस/मणिपुरा हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘रं’ हैं।

रत्न धारण

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि. से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।

१. जीवन की परेशानियाँ दूर होकर सुख समृद्धि मिलने के लिए:

सुबह जल्दी उठकर नहाने के पश्चात एक लोटे में लाल फूल, सिंदूर और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, और साथ में “ॐ सूर्य देवाय नमः” का 11 बार जप करें।

ऐसा प्रतिदिन करने से जीवन कि परेशानियां खत्म हो जाती हैं और घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता हैं ऐसी मान्यता हैं।

२. गृहशांति और पापमुक्ति के लिए:

यानि कानि च पापानि जन्मांतर कृतानि च।

तानि सवार्णि नश्यन्तु प्रदक्षिणे पदे-पदे।।

इस मंत्र का जप रोज़ाना पूर्व दिशा कि ओर मुख करके 7 दिनों तक लगातार 3 बार करें।

इस मंत्र से घर में शांति का माहौल बना रहता है और पापों से मुक्ति मिलती हैं ऐसी मान्यता हैं।

३. घर का क्लेश मिटकर घर में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए:

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।

स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।

स्वस्ति नस्ताक्ष्यों अरिष्टनेमिः।

स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

किसी भी पूजा के प्रारंभ में इस स्वस्ति वाचन मंत्र के पश्चात सभी दसों दिशाओं में अभिमंत्रित जल या पूजा में इस्तेमाल हुए जल की छीटें लगाएं।

इस मंत्र का जाप रोज़ करने से घर में क्लेश दूर होता है और सुख-शांति तथा आर्थिक लाभ मिलता हैं ऐसी मान्यता हैं।

किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो हमें ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More