भाग 41 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – फाईव ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Five Of Pentacles

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘फाईव ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

इस कार्ड पर 5 नंबर अंकित होता हैं। यह पेंटाकल्स सूट का पाँचवा कार्ड हैं।

इस कार्ड के की वर्ड्स इस प्रकार हैं:

दरिद्रता, आर्थिक तंगी, निर्धनता, गरीबी, असफलता, लाचारी, दयनीय स्थिति, विपत्ति, संकट, कठिनाई, पीड़ा, बेघर, बेरोजगारी, निर्वासीत, दुख, दर्द।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझता हैं। दरिद्रता उसे घेरे रहती हैं। वह निर्धन, गरीब, असफल, लाचार होता हैं। उसकी स्थिति दयनीय होती हैं। उसपर विपत्ति आती हैं। संकट उसका पीछा नहीं छोड़ते। जीवन में कठिनाई बहुत होती हैं। वह पीड़ित होता हैं। बेघर हो सकता हैं। अपने गाँव शहर से निर्वासित हो सकता हैं। वह बेरोजगार हो सकता हैं। दुखी होता हैं। उसके दिल में दुख और जीवन में दर्द एवं पीड़ा होती हैं।

हाँ/ना और यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर नो में उत्तर मिलता हैं। प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होना नहीं फिर भी कार्य न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

1. 21 एप्रिल से 30 एप्रिल।

2. 22 दिसंबर से 31 दिसंबर, बहुत लंबा समय, विंटर सीजन याने के शीत ऋतु सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी महीनें तक कार्य नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

3. 5 साल में, विंटर सीजन याने के शीत ऋतु सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी महीनें तक कार्य नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

4. 5 पेंटाकल्स की वजह से 5 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन याने के शीत ऋतु सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी महीनें तक कार्य नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

राशि/स्वामीग्रह

इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इस कार्ड के लिए ग्रह बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शुक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।

दिशा/गृहदिशा

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र की दिशा आग्नेय हैं। बुध की दिशा उत्तर और शनि की दिशा पश्चिम हैं।

तत्व/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र रुट/मूलाधार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘लं’ हैं।

रत्न धारण

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

1. 5 गुरुवार तक केले के पेड़ के सामने घी का दिया जलाने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होकर घर से दरिद्रता का अंत हो सकता हैं।

2. गुरुवार के दिन से शुरुआत करके लगातार 11 दिन भगवान विष्णु के अष्टोत्तरशत नामों का जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More