टैरो कार्ड ‘सिक्स ऑफ पेंटाकल्स’
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘सिक्स ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
इस कार्ड पर 6 नंबर अंकित होता हैं। यह पेंटाकल्स सूट का छठा कार्ड हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
धनी, दानी, समृद्धि, ऐश्वर्य, सहिष्णुता, उदारता, शक्ति, प्रचुरता, सफलता, धनी व्यक्ति की मदत।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति धनी होता हैं। वह दानी होता हैं, दानधर्म से लोगों की सहायता करता हैं। वह समृद्ध होता हैं। ऐश्वर्यशाली होता हैं। सहिष्णु होता हैं। उदार होता हैं। शक्तिशाली होता हैं। उसके पास प्रचुर मात्रा में धन होता हैं। उसे कार्य में सफलता मिलती हैं। कोई धनी व्यक्ति प्रश्नकर्ता की मदत कर सकता हैं।
हाँ/ना और यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर उत्तर हाँ में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
1. 1 मई से 10 मई।
2. 1 जनवरी से 11 जनवरी, बहुत लंबा समय, विंटर सीजन में, शीत ऋतु/सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
3. 6 साल में, विंटर सीजन में, शीत ऋतु/सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
4. 6 पेंटाकल्स की वजह से 6 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन में, शीत ऋतु/सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इसके ग्रह चंद्र, बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं। इसमें चंद्र एक लौता ऐसा ग्रह बच जाता हैं जिसकी राशि नहीं हैं। इसलिए मतभेदों के रहते टैरो रीडर्स को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना पड़ता हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि दिशा-पश्चिम हैं, चंद्र की दिशा वायव्य हैं।
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र रुट/मूलाधार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘लं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
1. पूजा स्थल पर शुद्ध घी का दीपक जलाकर नीचे लिखा मंत्र पढ़े।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः
इस मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इस मंत्र के जाप से सुख-समृद्धि मिल सकती है।
2. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत करने से धन, यश और वैभव की प्राप्ति होती है। व्रत के साथ-साथ घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, गंदगी में लक्ष्मी माता निवास नहीं करती।
किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो हमें ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










