भाव सात में सूर्यफल
इस भाग में हम भाव सात के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
सप्तम भाव में जब सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जातक का विवाह कुछ देरी से होता हैं, वैवाहिक जीवन शुरुआती वर्षों में तनावपूर्ण रहता है। जीवन साथी व्यवहार कुशल, प्रभावशाली, मददगार हो सकती हैं। विवाह के बाद भाग्योदय हो सकता हैं। विदेशी कार्यों से लाभ हो सकता हैं। विदेश यात्रा हो सकती हैं।
सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो जातक बहुत अधिक क्रोधी व स्वार्थी होता है। जातक का शुरुआती जीवन खराब रह सकता हैं। मानसिक तनाव, व्यापार में लाभ कम, अनिद्रा, पाप कर्म आदि अशुभ फल मिल सकते हैं। सूर्य, शत्रु राशि में या नीच राशि में, अशुभ दृष्टी में हो तो जातक के एकाधिक विवाह करा सकता हैं। जीवनसाथी अत्यधिक घमंडी, अभिमानी, चतुर हो सकता हैं। जातक को पारिवारिक समस्या, आर्थिक परेशानियाँ, शरीर कष्ट हो सकता हैं।
अग्नि राशि का सूर्य देरी से विवाह कराता हैं, दो विवाह करा सकता हैं। ऐसा जातक स्वतंत्रता पसंद होता है।
सप्तम भाव में सूर्य जल राशि का हो तो जातक चिकित्सा, विज्ञान, सिचाई क्षेत्र में कार्यरत हो सकता हैं।
पुरुष राशि का सूर्य सप्तम भाव में हो तो जातक जीवन भर उतार-चढ़ाव एवं परेशानियाँ भोगता है। उसे संतान कम हो सकती हैं।
स्त्री राशि का सूर्य सप्तम भाव में हो तो राजनीति में सफलता, व्यापार से लाभ हो सकता है।
सूर्य सिंह राशि में स्वग्रही या बली हो तो जातक जीवनसाथी के प्रति निष्ठावान होता है।
सातवें भाव में सूर्य मिथुन, तुला, कुम्भ राशियों में हो तो जातक को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकती हैं। वह संगीत, कानून, एवं साहित्य प्रेमी हो सकता हैं। जातक शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य कर सकता हैं। उसकी संतान कम हो सकती हैं।
मेष, सिंह एवं मकर राशि का सूर्य शुभ नहीं माना जाता। विवाह में कठिनाई, विलंब विवाह, एकाधिक विवाह हो सकते हैं। सूर्य स्त्रियों की कुंडली में सातवें भाव में हो तो वह पति को अपमानित कर सकती हैं।
वृषभ, कन्या या मकर राशि में हो तो व्यापार लाभ, राजनीतिक लाभ आदि फल प्रदान करता हैं।
कर्क, वृश्चिक या मीन राशि में सूर्य हो तो जातक को चिकित्सक, इंजीनियर बना सकता है। उसकी पत्नी प्रभावशाली, सुन्दर, व्यवहार कुशल, मेहमान नवाज, सहायक, समझदार हो सकती हैं।
नोट: किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










