भाव आठ में सूर्यफल
इस भाग में हम भाव आठ के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जातक बुद्धिमान, पराक्रमी, परिश्रमी, तंदुरुस्त, दीर्घायु, अच्छी संतानवाला, धर्मशास्त्र का जानकार, गुप्त विद्याओं का जानकार, ज्योतिष शास्त्र का जानकार हो सकता हैं। वह यात्रायें कर सकता हैं। शोधकर्ता हो सकता हैं। विवाह के बाद जातक का भाग्योदय हो सकता हैं।
सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो घर के नौकर विश्वासघात कर सकते हैं। आँखों की समस्या, गुप्त रोग हो सकते हैं। जातक को घर से दूर रहना पड़ सकता हैं। उसके कार्य में बाधायें आ सकती हैं। उच्च विद्या में अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक उलझने रह सकती हैं। दांपत्य जीवन कलहपूर्ण हो सकता हैं। पिता को समस्या हो सकती हैं। जातक लंपट, निरुद्योगी, अतिव्ययी, झगड़ालू, चिड़चिड़ा, रोगी हो सकता हैं। अल्पायु योग बन सकता हैं। उसे हॄदयरोग, रक्तचाप की समस्या, त्वचारोग, बवासीर आदि रोग हो सकते हैं।
अग्नि राशि का सूर्य हो तो अशुभ फल मिल सकते हैं। घर के नौकर विश्वासघात कर सकते हैं। जीवन साथी अविश्वासू, फिजूलखर्ची हो सकता हैं।
पुरुष राशि का सूर्य अष्टम भाव में हो तो अशुभ फल मिल सकते हैं। घर के नौकर विश्वासघात कर सकते हैं। जीवन साथी अविश्वासू, फिजूलखर्ची हो सकता हैं। संतान सुख कम मिलता हैं। जातक को दृष्टिदोष हो सकता हैं।
अष्टम भाव में सूर्य स्त्री राशि का हो तो संतान सुख अच्छा मिलता हैं।
अष्टम भाव में सूर्य वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि में से किसी एक में हो तो जातक को असाध्य रोग, मृत्युतुल्य कष्ट हो सकते हैं। जातक का जीवन साथी चरित्रहीन हो सकता है।
अष्टम भाव में सूर्य स्वग्रही सिंह राशि में हो तो जातक अतिव्ययी हो सकता हैं।
मेष राशि में उच्च का सूर्य हो अथवा सिंह राशि में स्वग्रही हो तो असावधानी के कारण जातक को मृत्युतुल्य कष्ट हो सकते हैं।
नोट: किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










