भाग 43 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – सेवन ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Seven Of Pentacles

टैरो कार्ड – सेवन ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Seven Of Pentacles

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘सेवन ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

इस कार्ड पर 7 नंबर अंकित होता हैं। यह पेंटाकल्स सूट का सातवां कार्ड हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

मेहनत के बावजूद झोली खाली, मेहनताना नहीं मिलता, वसूली नहीं होती, क्रिया और प्रयास कम लेकिन सोच ज्यादा, कमर कसकर आगे बढ़ने की जरुरत, धन ऐश्वर्य होने के बावजूद इस्तेमाल न होने से चिंता, धन फंसा रहना।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को अपना मेहनताना नहीं मिलता। कड़ी मेहनत के बावजूद उसकी झोली खाली रहती हैं। वसूली नहीं हो पाती हैं, किसी को दिया हुआ धन वापस नहीं मिलता। किये गये कार्य का फल नहीं मिलता। ऐसा व्यक्ति क्रिया कम करता हैं, प्रयास कम करता हैं इसलिए भी जीवन में धन की कमी रह सकती हैं। कुछ लोगों के पास धन ऐश्वर्य सब हो सकता हैं पर उनके इस्तेमाल में नहीं आता इसलिए उन्हें चिंता बनी रहती हैं। कही पर प्रश्नकर्ता का धन फंसा हो सकता हैं। प्रश्नकर्ता को चाहिए कि वह कमर कसकर आगे बढ़े और जोश-खरोश के साथ अपने कार्य को सफल बनायें।

हाँ/ना और यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर उत्तर मेबी में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हुआ तो उसे इंतजार करना पड़ सकता हैं। कार्य तुरंत नहीं होगा।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

1. 11 मई से 20 मई तक।

2. 12 जनवरी से 21 जनवरी तक, बहुत लंबा समय, विंटर सीजन याने शीत ऋतु याने सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी मध्य तक कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

3. 7 साल में, विंटर सीजन में, शीत ऋतु याने सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

4. 7 पेंटाकल्स की वजह से 7 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन में, शीत ऋतु में याने सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चल सकता हैं।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

राशि/ग्रह

इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इसके ग्रह बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।

दिशा

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि की दिशा पश्चिम हैं।

तत्व/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र रुट/मूलाधार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘लं’ हैं।

रत्न उपाय

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

1. पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे फंसा हुआ धन वापस आने लगता हैं ऐसी मान्यता हैं। पीली कौड़ी में माता लक्ष्मी का वास होता हैं ऐसा माना जाता हैं।

2. ॐ क्रीं कृष्णाय नमः

श्रीकृष्ण के इस बीज मंत्र का जाप करने से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता हैं ऐसी मान्यता हैं।

हम सॉफ्टवेयर की आवाज और नॉइज की वजह से मंत्रों का उच्चारण नहीं करते। कृपया स्क्रीन पर ध्यान रखें।

फँसे हुए धन को वापस पाने के लिए इस मंत्र का जप करें।

आप मंत्र का स्क्रीनशॉट ले या सोशल मीडिया पर मैसेज करके या ईमेल करके हमसे पीडीएफ माँगे।

अष्टदलोपरिवेष्टित लिंगं, सर्वसमुद्भवकारण लिंगे।

अष्टदरिद्रविनाशित लिंग, तत्प्रणमामि सदाशिव लिंगं॥

नोट: किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो हमें ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More