विनाशित धन की फिर से प्राप्ती और पापमुक्ति

विनाशित धन की फिर से प्राप्ती और पापमुक्ति

वृषण वंश, माधव वंश, यादव वंश, हैहय वंश आदी का वर्णन सुनकर तथा पढकर पापसे मुक्ति मिल सकती हैं ऐसा ब्रम्हपुराण में लिखा गया हैं।

कार्तवीर्य अर्जुन की जन्मकथा प्रतिदिन सुनने और पढ़नेवाले का धन नाश नहीं होगा। नष्ट हुआ धन भी दुबारा प्राप्त होगा।

1. वृष्णि वंश यदुवंशी क्षत्रियों का एक प्राचीन और महत्वपूर्ण कुल था, जिससे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, और ये चंद्रवंशी माने जाते हैं; इस वंश के लोग द्वारका के निवासी थे और पुराणों में इनका उल्लेख मिलता है, जो यदु के वंशज सात्वत के पुत्र वृष्णि से उत्पन्न माने जाते हैं, और बाद में “वार्ष्णेय” कहलाए।

2. ‘माधव वंश’ का संबंध मुख्य रूप से भगवान कृष्ण जो मधु वंश से थे, माधवाचार्य के अनुयायियों माधव ब्राह्मण और ऐतिहासिक शासकों जैसे विष्णुकुंडिन वंश से है, जो विभिन्न राजवंशों और समुदायों के लिए एक पहचान है, जिसमें यदुवंशी यादवों के ‘मधु’ नामक पूर्वज का वंश शामिल है और दक्षिण भारत में ‘माधव ब्राह्मण’ समुदाय भी है जो माधवाचार्य के दर्शन का पालन करता है।

3. यादव वंश या सेउना 12वीं-14वीं शताब्दी का एक शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य था, जिसकी राजधानी देवगिरि दौलताबाद थी और जिसने वर्तमान महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और मध्य प्रदेश के हिस्सों पर शासन किया; ये प्राचीन यदु भगवान कृष्ण से संबंधित के वंशज माने जाते हैं और भारत-नेपाल में फैले एक बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो क्षत्रिय वर्ण के अंतर्गत आते हैं और पशुपालन से जुड़ाव रखते हैं।

4. हैहय एक प्राचीन भारतीय राजवंश था जो चंद्रवंशी यादव राजाओं का वंशज था और जिसकी राजधानी मध्य प्रदेश में महिष्मती थी। इस वंश के प्रसिद्ध राजाओं में कार्तवीर्य अर्जुन शामिल हैं, जिन्होंने रावण को पराजित किया था। हैहय वंश की कई शाखाएँ थीं, जैसे कलचुरी, जिन्हें त्रिपुरी या रत्नपुर के कलचुरी के नाम से भी जाना जाता था।

5. कार्तवीर्य, ​​हैहय के राजा कृतवीर्य के पुत्र थे। पुराणों के अनुसार, हैहय , यादवों के राजा यदु के पुत्र सहस्रजित के पोते थे। यह उनका गोत्र नाम है, जिससे वे सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं; उन्हें केवल अर्जुन के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें एक हजार भुजाओं वाला और भगवान दत्तात्रेय का महान भक्त माना गया है।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment