शामली: कांधला पुलिस की बड़ी सफलता, ऑनलाइन ठगी के ₹52,000 पीड़ित को वापस कराए

शामली। –जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेवा केन्द्र की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के साथ हुई ₹52,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी रकम वापस करा दी है।

लालच देकर जाल में फंसाया था ठगों ने

जानकारी के अनुसार, थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम ढूढार निवासी गुलशन कुमार पुत्र श्री यशपाल के साथ बीते 29 जून 2025 को ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। अज्ञात ठगों ने पीड़ित को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दिया और उनके खाते से ₹52,000 की नकदी पार कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल थाना कांधला के साइबर सेवा केन्द्र में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही ने रंग लाया परिणाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली, श्री एन.पी. सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कार्यवाही शुरू की। टीम की प्रभावी पैरवी और त्वरित एक्शन के चलते ठगी गई पूरी धनराशि (₹52,000) पीड़ित के खाते में वापस आ गई है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर गुलशन कुमार ने शामली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्न अधिकारी शामिल रहे:

श्री सतीश कुमार (प्रभारी निरीक्षक, थाना कांधला)

श्री राजीव कुमार (निरीक्षक अपराध)

श्री सुभाष सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)

सोनवीर (कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A)

जनता के लिए पुलिस की अपील

शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लुभावने ऑफर या इन्वेस्टमेंट के झांसे में न आएं। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध या गलत ट्रांजैक्शन होता है, तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या भारत सरकार के साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर दी गई सूचना ही आपकी धनराशि सुरक्षित रख सकती है।

 

हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ 

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और संपूर्ण भारत के किसी राज्य /ज़िला/तहसील/ग्राम से जुड़ने हेतु भी करें।

शामली। -जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव 📱 9456889665

 

Leave a Comment

Read More