भाव बारह में सूर्यफल
इस भाग में हम भाव बारह के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जातक बहादुर, पराक्रमी, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी, धनी, सफल, परिश्रमी, धार्मिक, गुप्त विद्या का जानकार, वैद्यकीय क्षेत्र में कार्यरत हो सकता हैं। उसे विदेश में लाभ हो सकता हैं। पिता से उसके संबंध अच्छे रह सकते हैं।
सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो जातक असफल, आलसी, दुःखी, निर्धन, अतिव्ययी, परदेशवासी हो सकता हैं। उसे नेत्रविकार और सरकारी दंड होने की संभावना होती हैं। जातक में आत्मविश्वास की कमी हो सकती हैं। जातक को शय्यासुख कम मिल सकता हैं। वैवाहिक सुख में कमी आ सकती हैं। वह स्वधर्म के विरुद्ध आचरण करता हैं। जातक को परिवार से अलग रहना पड़ सकता हैं। उसके अवैध रिश्तें बन सकते हैं। वह बेवजह किसी विपत्ति में पड़ सकता हैं। गलत मार्गों से धनार्जन कर सकता हैं। उसके शत्रु उसे पीड़ा दे सकते हैं। जातक ऋणी हो सकता हैं, उसे कर्जमुक्त होने में परेशानी हो सकती हैं।
अग्नि राशि का सूर्य हो तो जातक घमंडी, कृपण, पिता से मतभेद रहनेवाला, नेत्रविकारी, दृष्ट, स्वार्थी, दंडित हो सकता हैं। उसे यात्रा में हानि हो सकती हैं।
पृथ्वी राशि का सूर्य हो तो जातक अपना लक्ष्य पूरा करने की ओर अग्रेसर होता हैं।
वायु राशि का सूर्य हो तो परिवार व समाज में सम्मान मिल सकता हैं। वैवाहिक सुख में कमी रह सकती हैं। निर्धनता आ सकती हैं।
जल राशि का सूर्य हो तो संतान और धन की समस्या रह सकती हैं।
कृपया ध्यान दे किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह खुद, किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
इस भाग तक सूर्य के सभी बारह भावों के सामान्य फल समाप्त हो जाते हैं। अगले भाग से इसी प्रकार चंद्र और अन्य ग्रहों के फलकथन को भी समझ लेंगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं, फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा तब रात-देर रात तक आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp









