भाग 58 भाव दस में चंद्रफल

भाग 58 भाव दस में चंद्रफल

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम भाव दस में चंद्रफल की जानकारी लेनेवाले हैं।

चंद्र शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका साहसी, बुद्धिमान, उच्चविद्या प्राप्त, धनी, नीतिवान, आस्तिक, अच्छी समझ वाले होते हैं। औरों की सहायता करनेवाले, परोपकारी, दानी, वेदशास्त्रों के ज्ञाता, सुयोग्य ज्योतिषी, पण्डित, बहुत मित्रोंवाले, सुखी, सफल जीवन जीनेवाले, धार्मिक वृत्ति के, संस्था के प्रमुख हो सकते हैं। इन्हें स्त्रियों से लाभ हो सकता हैं। राजनीति में सफलता मिल सकती हैं। यात्राएँ अधिक करनी पड सकती हैं।

चंद्र अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका आलसी, सुस्त, निकम्मे, नौकरी/व्यवसाय में बार-बार परिवर्तन करनेवाले, बुरे कर्म करनेवाले, चंचल, अस्थिर, असुरक्षित, अशान्त, असन्तुष्ट हो सकते हैं। इनके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। पैतृक धन प्राप्ति में अडचने आ सकती हैं। माता से कष्ट हो सकते हैं। जीवनसाथी से कलह हो सकते हैं। पैतृक कर्ज चुकाना पड सकता हैं।

वृषभ राशि का उच्च चंद्र हो तो अशुभ फल मिल सकते हैं।

मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि का चंद्र हो तो भाग्य साथ नहीं देता। भाग्य में रुकावटें आ सकती हैं।

मेष, कर्क, तुला, मकर राशि का चंद्र हो तो नौकरी-व्यवसाय में अस्थिरता रह सकती हैं।

वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि का चंद्र हो तो जीवनभर पूर्वजों का कर्ज चूकाना पड सकता हैं।

कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।

उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment