भाग 57 सिक्स ऑफ स्वोर्डस

भाग 57 सिक्स ऑफ स्वोर्डस

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड सेवन ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह स्वोर्डस सूट का सातवां कार्ड हैं। इस पर सात नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

चोरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात, छल कपट, हड़पना।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर चोरी का भय रहता हैं। धोकाधड़ी हो सकती हैं। विश्वासघात हो सकता हैं। छल कपट की आशंका रहती हैं। जरुरी नहीं चोरी धन की ही हो, कोई जमीन जायदाद हड़प सकता हैं, कोई आपकी आइडिया चुरा सकता हैं, कोई प्यार चुरा सकता हैं।

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य की आइडिया, उसका काँसेप्ट कोई और चुरा सकता हैं। वह जिस वस्तु या व्यक्ति को हासिल करना चाहता हैं, उसे दूसरा कोई चोरी कर सकता हैं या हथिया सकता हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 9 जनवरी से 18 फरवरी।

२. सात दिन में, सात हफ्तों में, सात महिनों या वर्षो में। यह कार्य के स्वरुप पर निर्भर करता हैं, कुछ कार्य जल्दी होने वाले होते हैं तो कुछ को लंबा समय लगता हैं।

३. 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर।

४. ऑटम सीजन में कार्य नहीं होगा यह पता चल जायेगा।

५. सूट और स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य नहीं होगा पता चलेगा।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि और चंद्र माने जाते हैं।

नोट: चंद्र की राशि कर्क, इस कार्ड के लिए नहीं मानी गयी हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं। जिन्हें इस कार्ड के लिए चंद्र ग्रह मानना हैं, वें चंद्र की वायव्य दिशा भी इस्तेमाल करें।

इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन-सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।

1. मोरपंख का उपाय।

वस्तुओं पर एक बार मोर पंख छुआ दें। ऐसा करते समय निम्नलिखित मंत्र का पांच बार जाप करें। ऐसा प्रतिदिन करने से  घर और दुकान सुरक्षित रहेंगे।

मंत्रः

ऊं, ह्रींम, हीम, क्रीम

2. मंगल यंत्र।

चोरी के भय से बचने के लिए अपनी दुकान एवं घर की चौखट पर मंगल यंत्र लगा दें।

चोरों के डर से बचने के लिए घर और दुकान के प्रवेश द्वार पर सफेद रंग की गणेश मूर्ति पूजा करने के बाद रखें। घर के अंदर और बाहर दोनों हिस्सों में एक ही रंग की दो मूर्तियां रखें।

अगर इलाके में चोरी की घटनाएं होती रहती है तो इससे बचने के लिए आप निम्नलिखित मंत्र का जाप कर सकते हैं। रोज रात में इसके 11, 21, 51 एवं 108 बार जप करने से तिजोरी व अन्य सामान सुरक्षित रहते हैं।

मंत्र

ह्रीं ह्रीं ह्रीं चोर बन्ध ठः ठः ठः

घर और दुकान के मेन गेट के पास जमा पानी भी चोरी का कारण हो सकता है। ये एक तरह का वास्तु दोष है। इससे बचने के लिए पानी के तुरंत निस्तारण की व्यवस्था करें। साथ ही तिजोरी के पास कभी भी जल अथवा उससे संबंधित वस्तुएं न रखें।

कुंडली में शनि ग्रह की अशुभ स्थिति में होने एवं शनि की महादशा होने पर भी चोरी का डर बना रहता है। शनि के इस प्रकोप से बचने के लिए रात में काले चने भिगोकर रखें और सुबह के समय स्नान करने के बाद उन भीगे हुए चनों को किसी काली गाय व कुत्ते को खिला दें। इससे शनि का प्रकोप शांत होगा।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment