Bank 555 Days FD: कौन सा बैंक अपनी 555 दिनों की एफडी पर दे रहा है ज्यादा रिटर्न,

देश के अलग अलग बैंकों की 555 दिनों की अवधि वाली एफडी की ब्याज दरों के बारे में बताने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन सा बैंक अपनी 555 दिनों की एफडी में निवेशकों को ज्यादा ब्याज दर से रिटर्न ऑफर कर रहा है.

सिटी यूनियन बैंक की 555 दिनों की एफडी

सिटी यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को अपनी 555 दिनों की एफडी में काफी आकर्षक ब्याज दर से रिटर्न ऑफर कर रहा है. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 7.25 प्रतिशत हैं. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.50 प्रतिशत हैं.

कर्नाटका बैंक की 555 दिनों की एफडी

कर्नाटका बैंक भी अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी ऑफर करता है. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों को 7 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.40 प्रतिशत हैं.

इंडियन बैंक की 555 दिनों की एफडी

इंडियन बैंक भी अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी ऑफर करता है. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों को 6.80 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दरें 7.30 प्रतिशत हैं.555 दिनों की सावधि जमा पर उच्चतम ब्याज दरें: विशेष सावधि जमा पर 7.25% तक की  दर देने वाले बैंकों की सूची देखें - 555 दिनों की सावधि जमा पर उच्चतम ...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 555 दिनों की एफडी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी में अच्छा रिटर्न ऑफर करता है. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों को 6.65 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दरें 7.15 प्रतिशत हैं.

केनरा बैंक की 555 दिनों की एफडी

केनरा बैंक भी अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी में अच्छा रिटर्न ऑफर करता है. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दरें 7.10 प्रतिशत हैं.

Leave a Comment

Read More