इसराइल ने ग़ज़ा जा रही नावों को रोका, ग्रेटा थनबर्ग हिरासत में

Israel Gaza Great Thunberg: इसराइली नौसेना ने ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला से जुड़ी कई नावों को रोक लिया, जो ग़ज़ा में मानवीय सहायता सामग्री पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं। इस अभियान में स्वीडिश पर्यावरण और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल थीं। इसराइली अधिकारियों ने सभी यात्रियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें इसराइली बंदरगाह पर ले जाया गया। इसराइल ने ऐसी अमानवीय हरकत यूएन सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ पहले भी किया है। राहत सामग्री वाले उनके शिप और प्लेन को नहीं पहुंचने दिया गया।Gaza activists' aid boat with Greta Thunberg on board docks in Israel - BBC  News

इसराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्लोटिला का एकमात्र मकसद उकसाना था, न कि सहायता पहुंचाना। मंत्रालय के अनुसार, यह नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन है, जो ग़ज़ा के आसपास के जल क्षेत्रों पर लागू है। मंत्रालय ने वैकल्पिक शांतिपूर्ण चैनलों के माध्यम से सहायता पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन फ्लोटिला ने इसे ठुकरा दिया। मंत्रालय द्वारा जारी फुटेज में ग्रेटा थनबर्ग को नाव के डेक पर दिखाया गया है, जहां एक इसराइली सैनिक उन्हें पानी और जैकेट सौंपता नजर आ रहा है। लाइवस्ट्रीम के अनुसार, कुल 44 नावों में से सभी को खाली नहीं कराया गया है। यह घटना ग़ज़ा के तट से 70 नॉटिकल मील दूर अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई। फ्लोटिला का इरादा गुरुवार सुबह ग़ज़ा पहुंचने का था।Israeli forces halt Gaza-bound aid boat, detain Greta Thunberg and other  activists | CBC News

इसराइली नेवी ने नाव को टक्कर मारी, पानी की बौछारें कीं—

ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला ने इस कार्रवाई को अवैध करार देते हुए इसे “निराशाजनक कार्य” बताया है। संगठन ने आरोप लगाया कि एक नाव को जानबूझकर टक्कर मार दी गई, जबकि अल्मा, सूरियस और अदारा जैसी कई नावों पर पानी की बौछारें की गईं और उन पर चढ़कर कब्जा कर लिया गया। Drone Attack on Global Sumud Flotilla a man bot Investigation continues/ ग्लोबल  सुमुद फ्लोटिला पर ड्रोन से हुआ हमला, वीडियो आया सामने; गज़ा की मदद के लिए  जा रहा था काफिलाफ्लोटिला ने दावा किया कि इसराइली सेना ने नावों के संचार उपकरणों को नुकसान पहुंचाया ताकि संकट संकेत और लाइवस्ट्रीम रोके जा सकें। इससे पहले, फ्लोटिला पर ड्रोन हमले हुए थे, जिसमें स्टन ग्रेनेड और खुजली पैदा करने वाला पाउडर गिराया गया, जिससे नावों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई चोट नहीं लगी। इसराइल ने ड्रोन हमले पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि वह हमास उग्रवादियों के खिलाफ वैध नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने से रोकने के लिए हर साधन का इस्तेमाल करेगा।Greta Thunberg Detained By Cops At Dutch Protest Against Fossil Fuel  Subsidies

इसराइली सरकार ने इस फ्लोटिला को “सेल्फी यॉट” करार दिया है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में थनबर्ग ने इसराइली सरकार को जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई अपनी जान जोखिम में डालेगा सिर्फ प्रचार स्टंट के लिए।” Global Sumud Flotilla ready to break Israel's blockade of Gaza | People's  Health Movementइस घटना के खिलाफ ग्रीस, इटली, ट्यूनिशिया और तुर्की में विरोध प्रदर्शन हुए। लगभग दो वर्षों के युद्ध ने ग़ज़ा को बर्बाद कर दिया है। इसराइली अमानवीयता सारी हदों को पार कर चुकी है। वो दुनिया के किसी भी देश की बात सुनने को तैयार नहीं है।

Leave a Comment

Read More