टैरो कार्ड- द हर्मिट
आज हम टैरो कार्ड द हर्मिट की जानकारी लेनेवाले हैं।
सूट/नंबर
‘द हर्मिट’ मेजर आर्काना सूट का कार्ड हैं, इसपर नौं नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स हैं-
अंधेरे से प्रकाश की ओर पहल, अध्यात्मज्ञान, आत्मज्ञान, चिंतन, एकांत, आत्मशोधन, नई मंजिल, भौतिक-सांसारिक सुखों का त्याग।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
यह कार्ड आने पर इंसान का आत्मज्ञान बढ़ जाता हैं। वह अंधेरे में प्रकाश की तलाश करता हुआ भटकता हैं। वह एकांत प्रिय होकर अध्यात्म की खोज में लग जाता हैं। वह आत्मचिंतन करता हैं। खुद के अंदर झांक कर आत्मशोधन करता हैं। वह नई मंजिले तलाशने की कोशिश करता हैं। नई मंझीले पाने के लिये अध्यात्म शक्ति बढ़ाने के लिये वह भौतिक और सांसारिक सुखों का त्याग कर सकता हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड ना में उत्तर देता हैं। कुछ कार्ड रीडर्स मेबी उत्तर देते हैं याने काम होगा या नहीं यह निश्चित तौर पर कह नहीं सकते।
समय
किसी काम के समय को लेकर जानकारी चाहिए हो तो कुछ मतभेदों के साथ समय इस प्रकार हैं-
21 ऑगस्ट से 22 सप्टेंबर।
विंटर सीजन में।
जब आप अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ काम करोगे तब कार्य होगा। लोगों से अलग-थलग रहना छोड़कर उनसे घुलना-मिलना चाहिये।
पारिवारिक सुखों के लिये एकांत में रहना छोड़कर लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाना चाहिए। अध्यात्म के लिये एकांत जरूरी हैं पर उसके लिये परिवार का नुकसान ना हो यह ध्यान रखना चाहिए।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि कन्या हैं। इसका ग्रह बुध हैं, मतभेद से कुछ लोग मंगल भी मानते हैं, लेकिन कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं।
दिशा
ग्रहों के अनुसार दिशा इस प्रकार हैं-
इस कार्ड की दिशा दक्षिण मानी जाती हैं। ग्रहों के अनुसार विचार करें तो बुध की दिशा उत्तर और मंगल की दक्षिण हैं।
तत्व
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी और मतभेद से अग्नि माना जाता हैं। ग्रहों के अनुसार विचार करें तो बुध का तत्व पृथ्वी हैं और मंगल का तत्व अग्नि हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
इसका चक्र थर्ड आय, अंजना हैं। चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘उँ’ हैं।
रत्न
जिन्हें रत्न पहनना हो वें होलाइट स्टोन पहन सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र औऱ उपाय करने हो तो आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय में गायत्री मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं, इससे आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती हैं।
भौतिक सुखों के लिये शुक्र मंत्रों का जाप कर सकते हैं, या भौतिक सुखों की प्राप्ति हेतु अन्य उपाय कर सकते हैं।
इस भाग में इतना ही, फिर मिलते हैं अगले कार्ड की जानकारी के साथ।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










