सूर्य के मासवार बारह नाम और 21 नामों का सारभूत सूर्य स्तोत्र
इस भाग में हम सूर्य के बारह नामों की जानकारी लेंगे जो हर महीनें के अनुसार ब्रम्हपुराण में लिखें गये हैं। इसके साथ ही सूर्य के 21 नामों का स्तोत्र भी जाननेवाले हैं जिसका पाठ करने के बाद सूर्य नामावली अलग से पढ़ने की जरुरत नहीं होती।
बारह महीनों में सूर्य के बारह नाम
1. चैत्र मास में विष्णु (चैत्र मास – मार्च महीने के अंत से अप्रैल महीने तक का समय।
2. वैशाख मास में अर्यमा (वैशाख मास – एप्रिल और मई महीनें)
3. ज्येष्ठ में विवस्वान (ज्येष्ठ मास – मई और जून महीने)
4. आषाढ़ में अंशुमान (आषाढ़ मास – जून मध्य से जुलाई मध्य का महीना)
5. श्रावण में पर्जन्य (श्रावण मास – जुलाई और ऑगस्ट महीनें)
6. भादों में वरुण (भादो मास – ऑगस्ट मध्य से सितंबर मध्य महीनें)
7. आश्विन में इंद्र (अश्विन मास – सितंबर और अक्टूबर महीनें)
8. कार्तिक में धाता (कार्तिक मास – अक्टूबर और नवंबर महीनें)
9. अगहन में मित्र (अगहन मास – नवंबर मध्य से दिसंबर मध्य का समय।)
10. पौष में पूषा (पौष मास – दिसंबर से जनवरी)
11. माघ में भग (माघ मास – जनवरी से फरवरी)
12. फाल्गुन में त्वष्टा (फाल्गुन मास – फरवरी मध्य से मार्च मध्य तक का समय)
सूर्य के सभी स्तोत्रों का सारभूत स्तोत्र
ब्रम्हपुराण में लिखित ब्रम्हाजी द्वारा वर्णित एक स्तोत्र हैं जिसमें सूर्य के सभी स्तोत्रों का सार मौजूद हैं। इस एक ही स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य अष्टोत्तरशत नामावली की जरुरत नहीं पड़ती। इस स्तोत्र में सूर्य के 21 नामों का उल्लेख हैं।
सूर्य के स्तोत्र में लिखें 21 नाम
1. विकर्तन
2. विवस्वान
3. मार्तण्ड
4. भास्कर
5. रवि
6. लोकप्रकाशक
7. श्रीमान
8. लोकचक्षु
9. महेश्वर
10. लोकसाक्षी
11. त्रिलोकेश
12. कर्ता
13. हर्ता
14. तमिस्त्रहा
15. तपन
16. तापन
17. शुचि
18. सप्ताश्ववाहन
19. गभस्तिहस्त
20. ब्रह्मा
21. सर्वदेवनमस्कृत।
21 नामों का सूर्य स्तोत्र
विकर्तनो विवस्वांश्च मार्तण्डो भास्करो रविः।
लोकप्रकाशकः श्रीमाँल्लोकचक्षुर्महेश्वरः॥
लोकसाक्षी त्रिलोकेशः कर्ता हर्ता तमिस्रहा।
तपनस्तापनश्चैव शुचिः सप्ताश्ववाहनः॥
गभस्तिहस्तो ब्रह्मा च सर्वदेवनमस्कृतः।
एकविंशतिरित्येष स्तव इष्टः सदा रवेः॥
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










