किंग ऑफ वँड्स
इस भाग में हम किंग ऑफ वँड्स कार्ड की जानकारी लेनेवाले हैं।
‘किंग ऑफ वँड्स’ वँड्स सूट का 14 वां कार्ड हैं और यह इस सूट का आखरी कार्ड हैं।
इस कार्ड के की वर्ड्स इस प्रकार हैं-
उच्च अधिकार, शासनकर्ता, उच्च अधिकारियों की मदद, वरिष्ठ पुरुष से सहायता, ऊर्जा, नियंत्रण।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने से व्यक्ति को उच्च अधिकार प्राप्त हो सकता हैं। शासन कर्ता से सहयोग मिल सकता हैं। उसे उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती हैं। वरिष्ठ पुरुष की सहायता मिल सकती हैं। उसमें ऊर्जा उत्पन्न हो सकती हैं। इस कार्ड के आने पर चीजों को नियंत्रित किया जा सकता हैं। परिस्थितियों को अनुकूल किया जा सकता हैं।
इस कार्ड के निकलने पर किसी प्रश्न का हाँ/ना या यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड हाँ में जवाब देता हैं। उत्तर यस होना चाहिए। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जाना चाहिए।
समय:
इस कार्ड के आने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-
1. 22 जुलाई से 22 ऑगस्ट।
2. 14 दिन, 14 हफ्ते, 14 महीने या स्प्रिंग सीजन में याने मार्च-अप्रैल में कार्य हो सकता हैं।
3. वँड्स सूट की वजह से एक हफ्ते में या स्प्रिंग सीजन याने बसंत ऋतु में, जो भारत में मार्च-अप्रैल में होता हैं, प्रश्नकर्ता का कार्य हो सकता हैं।
प्लीज नोट:- ऋतु हर देश में अलग समय पर होते हैं, यह एक बड़ी वजह होती हैं कि टैरो के फल कथन का समय आगे-पीछे होता हैं। सीजन के अनुसार प्रिडिक्शन टाईम बताते हुए उस देश के ऋतुचक्र को ध्यान में रखना चाहिए।
इस कार्ड की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु हैं। इसके ग्रह सूर्य, मंगल, गुरु हैं। इस कार्ड की ग्रह दिशा साऊथ ईस्ट, दक्षिण पूर्व, आग्नेय हैं। सूर्य की दिशा पूर्व हैं, मंगल की दक्षिण हैं, गुरु की दिशा ईशान्य हैं।
टैरो रिडिंग में दिशायें किसी वस्तु या व्यक्ति को खोजने के लिए काम आ सकती हैं। इसे प्रश्न कुंडली की तरह उपयोग में लाया जा सकता हैं।
इस कार्ड का तत्व अग्नि हैं। इसका चक्र सेक्रल हैं जिसे भारत में स्वाधिष्ठान कहते हैं। इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र वं हैं।
जिन्हें रत्न पहनना हो वें कार्नेलियन स्टोन पहन सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय करने के लिए आप आपके धर्म में जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
अधिकारी को खुश करने के लिए मंत्र उपाय इस प्रकार हैं-
“एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्
इस मंत्र के जाप से आपके अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। मंत्रजाप की शुरुआत रविवार के दिन करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं ऐसा माना जाता हैं।
किंग ऑफ वँड्स कार्ड के साथ वँड्स सूट के सभी कार्ड्स की जानकारी खत्म हो जाती हैं। अभी तक सभी दर्शकों और पाठकों ने यह बात नोटिस की होगी के वँड्स सूट के सभी कार्ड्स अग्नि तत्व के हैं। इनके बाद हम माइनर आर्काना के दूसरें सूट पेंटाकल्स की जानकारी लेंगे। पेंटाकल्स के कार्ड्स पृथ्वी तत्व के होते हैं।
सभी वीवर्स और रीडर्स को बता दे कि ज्योतिष शास्त्र में अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल तत्वों को ही शामिल किया गया हैं। आकाश तत्व को इसमें नहीं लिया गया।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










