भाव एक में चंद्रफल

भाव एक में चंद्रफल

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself, And See The Future.

इस भाग में हम भाव एक में चंद्रफल की जानकारी लेनेवाले हैं।

चंद्र शुभ स्थिति में हो तो जातक/जातिका सुंदर मुख वाले हो सकते हैं। जातक आरामपसंद, घुम्मकड़, यात्राप्रेमी, कोल्ड ड्रिंक्स का शौकीन, सम्मानित, लोकप्रिय, भाग्यशाली, यशस्वी, उच्चाधिकारी हो सकता हैं। विपरीत लिंगी से उसकी ज्यादा बनती हैं। जातक कला, साहित्य और तकनीकी क्षेत्र में रुचि ले सकता हैं।

चंद्र अशुभ स्थिति में हो तो जातक दुःखी, चिंतित, चंचल रोगी हो सकता हैं। उसे जल से भय होता हैं। जातक रोगी हो सकता हैं। उसके पत्नी से संबंध खराब रह सकते हैं।

चंद्र मेष, वृषभ, कर्क राशि में हो तो जातक सुंदर, बुद्धिमान, विज्ञान का जानकार, धनवान, सुखी हो सकता हैं।

मिथुन, कन्या, तुला राशि में चंद्र हो तो जातक निर्धन, रोगी, अल्पबुद्धि, वातरोगी, श्वासरोगी हो सकता हैं।

मिथुन, कर्क, कन्या, धनु राशि में चंद्र हो तो जातक यात्रा करने और घूमने फिरने में ज्यादा रुचि ले सकता हैं। उसे जलभय रहता हैं। वह समाजिक कार्य करता हैं, उसे समाज में सम्मान मिलता हैं।

शुक्ल पक्ष का, बलि चंद्र हो तो जातक धनी, सुंदर, मृदु स्वभावी हो सकता हैं।

कृष्ण पक्ष का, निर्बल, क्षीण चंद्र हो तो जातक रोगी, मलिन हो सकता हैं।

कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।

उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।

किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं, फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा तब रात-देर रात तक आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More