गौरीगंज/अमेठी, 2 मई 2026: आज का ‘उगता दहकता सूरज’ हिंदी दैनिक के समाचार सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार त्रिपुरारी पाण्डेय के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना अमेठी में दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में अमेठी पत्रकार प्रेस महासंघ खुलकर मैदान में उतर आया है। महासंघ ने मुकदमा वापसी की मांग को लेकर सोमवार 5 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है।
महासंघ ने जताया कड़ा ऐतराज
शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि त्रिपुरारी पाण्डेय हमेशा निष्पक्ष होकर गरीबों की आवाज उठाते हैं। राजनीतिक दबाव में खबर न चलाने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी एवं राजेश मसाला द्वारा उन्हें फंसाने की नीयत से साइबर क्राइम थाने में मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। यह सीधे-सीधे पत्रकारिता पर हमला है।

सोमवार को देंगे ज्ञापन
सर्वेश श्रीवास्तव नें बताया की सोमवार को पत्रकार विकास तिवारी, सुमित मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, सर्वेश त्रिपाठी, साहेब अली, दीपक, सहित संगठन के दर्जनों पत्रकार SP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराकर उसे तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही फर्जी मुकदमा लिखाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
“पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं”
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी, “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सच लिखने पर साइबर क्राइम का फर्जी केस लादना लोकतंत्र की हत्या है। त्रिपुरारी पाण्डेय ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार हैं। यदि सोमवार तक मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो महासंघ लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन छेड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।”
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










