भाग 78 फोर ऑफ कप्स
पीएम के पेन से टैरो कार्ड रिडिंग में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘फोर ऑफ कप्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह कप्स सूट का चौथा कार्ड हैं। इस पर चार नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
उदासीनता, विरक्ति, अकेलापन, तनाव, रुठना, अपेक्षाभंग, मायुसी, मन मुटाव, मन ना लगना, एकांत।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति उदास रहता हैं। वह विरक्त रहने लगता हैं। अकेला रहना चाहता हैं, उसका किसी से मिलने का, बात करने का मन नहीं होता। वह तनाव में रहता हैं। रुठा हुआ रहता हैं। उसका अपेक्षाभंग होता हैं। उसपर मायुसी छायी रहती हैं। उसका किसी से मन मुटाव होता हैं। किसी काम में उसका मन नहीं लगता। वह एकांत चाहता हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। काम न होने की वजह से जातक-जातिका नाराज होंगे। यह भी हो सकता हैं की जिनके पास काम हैं वें जातक-जातिका पर किसी बात से नाराज हो, जिसके चलते उनका कार्य न हो।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 12 जुलाई से 21 जुलाई।
२. 12 जून से 21 जून में।
३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में। मई, जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।
४. चार हफ्ते, चार महीनें या चार सालों में कार्य हो सकता हैं।
समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं यह हमें ध्यान रखना होता हैं।
हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल गुरु और बुध माने जाते हैं।
ग्रह दिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं और गुरु की दिशा-ईशान्य हैं।
इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र हर्ट, अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
सुबह उठकर अपने हाथ देखते हुए नीचे लिखें मंत्र बोले। उसके बाद हाथ चूमकर उन्हें चेहरे पर फेरे।
1.
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
कर मूले तू गोविन्दः प्रभाते कर दर्शनम्॥
2.
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्॥
इस कार्ड संबंधी आपके सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें। हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें। इस भाग में इतना ही।
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










